June 17, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Political

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 को आएंगी चंडीगढ़, 50 दिन में दूसरी बार आ रहीं शहर, रात को यहीं रुकेंगी

  • November 27, 2022
  • 0 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 को आएंगी चंडीगढ़, 50 दिन में दूसरी बार आ रहीं शहर, रात को यहीं रुकेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिर से चंडीगढ़ आएंगी। राष्ट्रपति 29 नवंबर को चंडीगढ़ आ रही हैं। वह दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित हुए वायुसेना के एयरफोर्स शो के लिए शहर आई थीं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिर से चंडीगढ़ आएंगी। राष्ट्रपति 29 नवंबर को चंडीगढ़ आ रही हैं। वह दो महीने में दूसरी बार चंडीगढ़ दौरे पर आ रही हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आयोजित हुए वायुसेना के एयरफोर्स शो के लिए शहर आई थीं। पिछले 50 दिन में यह उनका दूसरा चंडीगढ़ दौरा है।

दरअसल, राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीत जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए आ रही हैं। उस दिन का उनका हरियाणा राज भवन में रात्रि विश्राम है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगी। प्रोटोकाल के अनुसार दोनों राज्यों (पंजाब और हरियाणा) के मुख्यमंत्रियों को उनका स्वागत करने के लिए जाना होता है। हालांकि इस बार राष्ट्रपति का कार्यक्रम हरियाणा में है लेकिन उनका रात्रि विश्राम और आगमन चंडीगढ़ में है।

एक बार फिर वही सवाल उठ रहा है कि क्या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी अगुवाई करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति के पिछले दौरे के दौरान राजभवन के साथ पैदा हुई कड़वाहट को दूर करेंगे या फिर गुजरात में हो रहे चुनाव को ही प्राथमिकता देंगे।

इसे संयोग ही कहेंगे कि आठ अक्टूबर की तरह इस बार भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों गुजरात में चुनावी दौरे पर हैं। गुजरात में पहले चरण के लिए एक दिसंबर को मतदान होना है और 29 नवंबर को प्रचार का अंतिम दिन है। इसलिए आम आदमी पार्टी इस दिन पूरा जोर लगाना चाहती है। मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री मान के भी इस दिन वहां रहने की संभावना बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि आठ अक्टूबर को भी भगवंत मान राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर गुजरात चुनाव के लिए चले गए थे। जिसका पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने काफी बुरा मनाया था। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही मान की अनुपस्थिति में कहा था कि मुख्यमंत्री के कुछ संवैधानिक फर्ज भी होते हैं, जिन्हें पूरा करना उनका फर्ज है।

About Author

Admin K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *