June 18, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Agriculture

किसानों के लिए खास नींबू की पौध तैयार कर रहे साइंटिस्ट, जानिए कितनी होगी कीमत

  • November 26, 2022
  • 1 min read
किसानों के लिए खास नींबू की पौध तैयार कर रहे साइंटिस्ट, जानिए कितनी होगी कीमत

झांसी के कृषि विज्ञान केंद्र में छह हजार से अधिक कलमी पौधे तैयार किये जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन कलमी पौधों की विशेषता यह होगी कि स्थानीय प्रजाति के उपलब्ध पौधों पर उन्नत किस्म के कलम चढ़ाकर इन्हें विकसित किया जा रहा है। इस तरह बेहद उन्नत किस्म की नींबू वर्गीय पौध तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

झांसी: भरारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जिले के किसानों को नींबू की बागवानी के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए यहां के वैज्ञानिक किसानों के लिए नींबू, मौसमी, किन्नू की ख़ास तरह से पौध विकसित कर रहे हैं। इन पौधों को झांसी जनपद के अलग-अलग हिस्सों के किसानों को लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह के पौधों को तैयार करने के गुर भी किसानों को सिखाए जाने की तैयारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कर रहे हैं।

झांसी के कृषि विज्ञान केंद्र में छह हजार से अधिक कलमी पौधे तैयार किये जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन कलमी पौधों की विशेषता यह होगी कि स्थानीय प्रजाति के उपलब्ध पौधों पर उन्नत किस्म के कलम चढ़ाकर इन्हें विकसित किया जा रहा है। इस तरह बेहद उन्नत किस्म की नींबू वर्गीय पौध तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र ने कई गांव गोद ले रखे हैं, वहां के किसानों को ये पौधे निशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे जबकि अन्य किसान लागत की दर पर इसे ले सकते हैं।

भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक आदेश कुमार बताते हैं कि बागवानी को बढ़ावा देने के मकसद से यह खास तरह की पौध तैयार की जा रही है। उन्नत किस्म की नींबू, मौसमी, किन्नू आदि की पौध तैयार करने के लिए स्थानीय प्रजाति की पौध से रूट स्टॉक तैयार किया जा रहा है। इसके बाद बेहतर उपलब्ध प्रजाति की कलम मंगाकर पौध को विकसित किया जा रहा है। पौध को विकसित करने की प्रक्रिया हम स्थानीय किसानों को सिखाएंगे, जिससे किसान पौध भी तैयार करने का काम स्थानीय स्तर पर कर सकें।

About Author

Admin K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *