June 15, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Health

Late Night Dinner: देर रात खाने की है आदत, तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

  • November 26, 2022
  • 1 min read
Late Night Dinner: देर रात खाने की है आदत, तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Late Night Dinner देर रात खाना खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। ये वजन को प्रभावित करता है। इसके अलावा पाचन संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं लेट नाइट खाने के क्या हैं नुकसान।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Late Night Dinner: अक्सर लोग बिजी लाइफस्टाइल के कारण देर रात  खाना खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को लेट नाइट खाने की आदत होती है। बहुत लेट खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप भी रोजाना लेट खाते हैं, तो सेहत संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल लेट खाने से भोजन जल्दी नहीं पचता है। जिससे शरीर में कई बीमारियां पैदा होती हैं। आइए जानते हैं लेट खाना खाने के क्या नुकसान हैं।

पाचन की समस्या

अगर लेट नाइट खाना खाते हैं, तो इससे पाचन शक्ति पर असर पड़ता है। दरअसल खाने के बाद कोई एक्टिविटी नहीं होती है और सीधे बेड पर जाते हैं। ऐसे में एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है।

बढ़ सकता है वजन

लेट नाइट खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल समय पर न खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिससे कैलोरी सही से बर्न नहीं होती। इसी वजह से वजन बढ़ने लगता है।

ब्लड प्रेशर

रिपोर्ट के मुताबिक लगातार लेट नाइट खाने से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या हो सकती है। लेट खाने से वजन बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर अनियंत्रित रहता है। इसके कारण हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

नींद की कमी

अगर आपको लेट नाइट खाने की आदत है, तो इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है, उन्हें रात में नींद नहीं आती। लेट खाने के कारण भी नींद में कमी आ सकती है।

देर रात खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

– अगर आप लेट नाइट डिनर करते हैं, तो खाने के बाद थोड़ी देर के जरूर वॉक करें। इसके बाद ही बेड पर जाएं।

– जंक फूड लेने से बचें, डिनर में हेल्दी फूड्स को शामिल करें।

– डिनर में उन चीज़ों का सेवन करें, जिसमें फाइबर अधिक मात्रा में हो।

 

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

About Author

Admin K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *