June 18, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

International

ब्रिटेन में पढ़ने वाले सबसे ज्यादा विदेशी छात्र भारतीय, हिंदुस्तान के बच्चों ने पहली बार चीनियों को पछाड़ा

  • November 27, 2022
  • 1 min read
ब्रिटेन में पढ़ने वाले सबसे ज्यादा विदेशी छात्र भारतीय, हिंदुस्तान के बच्चों ने पहली बार चीनियों को पछाड़ा

Indians in Britain : आंकड़े बताते हैं कि इस साल 2022 में 1,27,731 भारतीय छात्रों को वीजा दिया गया है। वहीं 2019 में यह आंकड़ा सिर्फ 34 हजार था। ब्रिटेन में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में सबसे बड़ा समूह अब भारतीय छात्रों का है जो पहले चीन का हुआ करता था।

लंदन : भारत से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाते हैं। अब तक ब्रिटेन में विदेशी छात्रों का सबसे बड़ा समूह चीनियों का होता था लेकिन पहली भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है। ब्रिटेन में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के सबसे बड़े समूह के रूप में भारतीय छात्रों ने पहली बार चीनी छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को जारी किए गए ब्रिटेन के आधिकारिक आव्रजन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

आंकड़ों के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में भारतीय छात्रों को प्रदान किए जाने वाले वीजा की संख्या में 273 प्रतिशत की वृद्धि से यह संभव हो सका है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) की ओर से जुटाए गए ब्रिटेन के गृह विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि कुशल श्रमिक श्रेणी में वीजा हासिल करने वालों की सूची में भारतीय शीर्ष पर हैं। इसके अनुसार, पिछले वर्ष 56,042 भारतीयों को इस श्रेणी में वीजा प्रदान किया गया था।

About Author

Admin K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *