June 18, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Entertainment

Vikram Gokhale Death Reason: इन तकलीफों से जूझ रहे थे विक्रम गोखले, शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया था बंद

  • November 27, 2022
  • 1 min read
Vikram Gokhale Death Reason: इन तकलीफों से जूझ रहे थे विक्रम गोखले, शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया था बंद

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 5 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। विक्रम गोखले की पत्नी ने हाल ही बताया था कि उन्हें क्या-क्या तकलीफें थीं। डॉक्टर ने भी मेडिकल बुलेटिन जारी किया था।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। विक्रम गोखले 5 नवंबर से मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। विक्रम गोखले को 5 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विक्रम गोखले ने बीच में सुधार के कुछ संकेत दिखाए थे, लेकिन उनकी स्थिति और भी बिगड़ गई। कुछ दिन पहले विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैल गई थी, जिस पर एक्टर की पत्नी और बेटी को बयान जारी कर बताना पड़ा था कि वह अभी वेंटिलेटर पर हैं।
Vikram Gokhale 77 साल के थे और पिछले कुछ समय से काफी हेल्थ इशूज से जूझ रहे थे। विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया था कि एक्टर स्वास्थ्य संबंधी बहुत तकलीफें झेल रहे थे। उन्हें हार्ट और किडनी संबंधित परेशानियां थीं। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेल्यिर हो गया था। यानी शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
कोमा में चले गए थे विक्रम गोखले, थे कई हेल्थ इशूज
दो-तीन दिन पहले विक्रम गोखले कोमा में चले गए थे और वह छूने पर भी रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे। उनका ब्रेन डेड हो चुका था। हाल ही हॉस्पिटल ने भी विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया कि एक्टर का हालत और भी बिगड़ गई है और वह वेंटिलेटर पर हैं।
परिवार में पत्नी और 2 बेटियां
विक्रम गोखले के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी वृषाली के अलावा दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी पुणे में रहती है और एक सैन फ्रांसिस्को। लेकिन जब पिता के वेंटिलेटर सपोर्ट पर होने की खबर मिली तो वह तुरंत इंडिया आ गई।
देश की पहली एक्ट्रेस के पोते विक्रम गोखले
विक्रम गोखले, देश की पहली एक्ट्रेस दुर्गाबाई कामत के पोते थे और उन्होंने 70 के दशक में फिल्मों में कदम रखे थे। उन्होंने अपने पांच दशक लंबे करियर में कई यादगार फिल्में कीं और किरदार निभाए। विक्रम गोखले को हमेशा ही ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘तुम बिन’, ‘अनुमति’, ‘आघात’, ‘जख्मों का हिसाब’, ‘प्रेम बंधन’ और ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ जैसे कई फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। फिल्म ‘अनुमति’ के लिए विक्रम गोखले को बेस्ट एक्टर के नैशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
About Author

Admin K

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *